जमुई। चुनार कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर स्थित एक ईंट भट्ठं के सामने रविवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। सोमवार की सुबह शव बरामद होने पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
झारखंड के गुमला थाना क्षेत्र के बड़ालोरो निवासी 35 वर्षीय अरविंद आदिवासी चुनार थाना क्षेत्र सुंदरपुर ईंट भट्ठा में काम करता था। रविवार की रात 12 बजे ट्रेन की चपेट में आने से अरविंद की मौत हो गई। सोमवार की सुबह पांच बजे ड्यूटी कर रहे गैंगमैन ने शव पड़ा देखकर कर आस-पास के लोगों को बुलाया। लोगों ने शव की शिनाख्त कर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कजरहट पुलिस चौकी ले आई। परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए चुनार भेजा दिया।