फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की बेटी ने नेशनल चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। चुनार के छोटे से गांव शिवपुर (बगहीं) के किसान की बेटी साक्षी यादव ने गाजीपुर जिले में 17 से 21 मार्च के बीच हुई नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में नाम कमाया। 47 किलो भार वर्ग में 55 किग्रा बेंच प्रेस भार उठाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाकर गांव और जिले का गौरव को बढ़ाया। बेटी की इस कामयाबी पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कोच कमलापति त्रिपाठी के निर्देशन में साक्षी अबतक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दो गोल्ड व दो कांस्य पदक व प्रदेश स्तर पर आठ गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। हालांकि साक्षी की माली हालत ठीक नहीं है, लेकिन उनके पिता अमरनाथ यादव अपनी बेटी को देश की बड़ी खिलाड़ी के रूप में देखना चाहते हैं। अमरनाथ को तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। बेटियों में सबसे बड़ी साक्षी हैं। किसानी से परिवार का गुजारा नहीं हुआ तो बड़े बेटे ने पति का हाथ बटाने के लिए पढ़ाई छोड़ काम धंधे में जुट गया। क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह से भी साक्षी को लेकर अमरनाथ ने गुहार लगाई है। साक्षी ने हाईस्कूल बंगला देवरियां व इंटर ग्लैक्सी पब्लिक स्कूल परसोधा से और स्नातक की पढ़ाई राजदीप महिला पीजी कालेज कैलहट से पूरी की है। इस कामयाबी पर चुनार विधायक अनुराग सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन

...........................................................
राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर साक्षी की उपलब्धियां
................................................................
-नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2018 पटियाला में 43 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक
-राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2018 पुणे में कांस्य पदक
- राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक
-राज्य स्तरीय सीनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2018 में 47 केजी भार वर्ग में मोदीनगर में स्वर्ण पदक
-राज्य स्तरीय जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2018 गोरखपुर में 43 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक
-राज्य स्तरीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2018 में 47 केजी भार वर्ग हरदोई में स्वर्ण पदक। (स्ट्रॉग ओमेन आफ उत्तर प्रदेश का खिताब)
-राज्य स्तरीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2019 में 47 केजी भार वर्ग में लखीमपुर में स्वर्ण पदक
- राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप महाराजगंज 2019 में स्वर्ण पदक
-ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप मुंबई 2020 में 6वां स्थान
-राज्य स्तरीय जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2021 मोदीनगर में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें