फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के धक्के से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बलहरा मोड़ के पास रविवार की रात ट्रैक्टर ने मोड़ के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे मजदूर को टक्कर मार दी। और भाग गया। पीछे से आ रहे मजदूर के साथियों ने ठेकेदार और पुलिस को सूचना दी। घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर के टांडा थाना क्षेत्र के देवहट इटहिया गांव निवासी 24 वर्षीय प्रेमचंद देहात कोतवाली के बरकछा स्थित बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में रंगाई-पोताई का कार्य कार्य करता था। वह दो माह पूर्व आया था। अन्य मजदूरों के साथ बलहरा मोड़ के पास ही किराए पर रहता था। रविवार की रात को पांच साथी टहलने निकला। इस दौरान बेलहरा मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर की ट्राली से टक्कर लग गई। टक्कर लगने से प्रेमचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से घायल को मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें