फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण के दुकान में नगदी समेत ढाई लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर बघेडा़ नई बस्ती के पास स्थित भाग्यमणी ज्वैलर्स की दुकान से चोरों ने ढाई लाख की चोरी की। सोमवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकान के मालिक ने नरायनपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन

क्षेत्र के बघेड़ा नई बस्ती निवासी लवकुश सेठ रविवार की रात दुकान बंद कर खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात के समय आए चोर शटर चांड़कर दुकान में रखी आलमारी तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। सुबह शटर चड़ा मिलने पर लवकुश ने दुकान में देखा तो सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखा 25 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी के साथ 10 हजार नगदी चोर उठा ले गए। लवकुश ने पुलिस चौकी नरायनपुर में चोरी की तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें