मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरिया मोहल्ले में स्थित एक दाल मिल में काम कर रहा कर्मचारी मशीन के पट्टी में फंस गया। इससे उसकी दर्दनांक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
पड़री थाना क्षेत्र के बसुही गांव निवासी 50 वर्षीय ज्ञान पाठक शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरियां स्थित विनय कुमार शुक्ला के दाल मिल में काम करता था। मंगलवार की शाम को वह काम कर रहे था, इस दौरान वह मशीन के पट्टे में फंस गया। पट्टे में फंसने से उसका गला भी कस गया। उसकी चीख सुनकर वहां कार्य कर रहे अन्य श्रमिक मशीन बंद करने के लिए दौड़े। जब तक मशीन को बंद किया जाता, तब इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर शहर कोतवाल रविंद्र कुुमार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।