पड़री। थाना क्षेत्र के मोहनपुर तिराहा के पास से पुलिस ने सोमवार की रात को तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक अशोक सिंह रात को गश्त कर रहे थे। इस दौरान मोहनपुर तिराहा के पास एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित को राजमणि निवासी मुल्हवां को गिरफ्तार कर उसका आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया।