फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पत्थर की खदान में विस्फोट होने से मजदूर की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। डगमगपुर खनन क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर में विस्फोट से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी चुनार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन मजदूर का शव लेकर थाने पहुंच गए। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सरैया कमरघटा गांव निवासी गोविंद पटेल (38) डगमगपुर क्षेत्र में एक खदान में काम करता था। शुक्रवार को दोपहर में करीब डेढ़ बजे तेज धमाके के साथ पत्थर उड़े। एक बड़ा पत्थर गोविंद के सिर पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर और परिजन उसे चेचरी मोड़ सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन शव लेकर पड़री थाने पहुंचे। मृतक के बड़े भाई मंगला सिंह ने तहरीर दी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डगमगपुर में अवैध खनन के साथ सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मनमानी तरीके से ब्लास्टिंग की जाती है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि खदान में विस्फोट के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई है। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें