फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन भवन का बारजा गिरने से मजदूर की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलहट। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट स्थित रामललित महाविद्यालय में रविवार की शाम को निमार्णाधीन मेडिकल कालेज भवन का बारजा गिरने से चार मजदूर घायल हो गए। किसी तरह उनको मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। एक को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। दूसरे की हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कैलहट स्थित रामललित महाविद्यालय में मेडिकल कालेज भवन का निर्माण हो रहा है। रविवार की शाम को भवन के दूसरे तल पर बल्ली लगाकर छत और बारजे की ढलाई हो रही थी। इसी दौरान एक बल्ली टूट गई। ऊपर का मलबा नीचे कार्य कर रहे मजदूरों पर गिर गया। चार मजदूर घायल हो गए। इसमें चंदौली जिले के गहरा गांव निवासी पिंटू (30), चंदौली निवासी चंद्रमा (45), मनोज(46) व रामपुर निवासी ओम प्रकाश (27)घायल हो गए। मलबे से घायलों को निकालकर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर पिंटू को रेफर कर दिया गया। पिंटू की वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। चंद्रमा और मनोज को इलाज करने के बाद छोड़ दिया गया। ओम प्रकाश का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें