फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से मजदूर की हत्या

Thu, 09 Apr 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गरौड़ी गांव में मंगलवार की रात धारदार हथियार से हमला कर 45 वर्षीय एक अधेड़ की हत्या कर दी। हत्या के पीछे पैसे का लेन, देन होना बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगाें ने गांव के ही दो लोगाें पर खुशियाल की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर थाने में दी है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनाें के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया।

उधर, घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी अजय सिंह, सीओ सदर सर्वजीत शाही तथा थानाध्यक्ष चंद्रमौली त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर लोगाें से पूछताछ की।


गरौड़ी गांव निवासी खुशियाल बिंद मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। गत दिनाें उसने एक जमीन खरीदने के लिए गांव निवासी एक व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये दिया था।
विज्ञापन


काफी दिन बीत जाने के बाद भी जमीन नहीं मिली तो खुशियाल उस व्यक्ति से अपना पैसा मांगने लगा। इसी बात को लेकर करीब चार माह पूर्व दोनाें के बीच विवाद हो गया और मामला बढ़ने पर मारपीट भी हो हुई थी।

परिवार के अनुसार मंगलवार की शाम खुशियाल दाढ़ी बनवाने के लिए घर से निकला था।

देर शाम खुशियाल समेत तीन लोग करहर चट्टी पर एक साथ बैठकर शराब पी। कुछ देर बाद एक बार फिर पैसे को लेकर जमीन मालिक एवं खुशियाल के बीच विवाद हो गया और जमकर नोकझोंक भी हुई।

इसके बाद तीनाें वहां से चले गए। रात करीब दस बजे दूकान बंद कर घर जा रहे गांव के रामू गुप्ता ने करहर तारा रेलवे क्रासिंग के पास खून से लथपथ एक व्यक्ति को पड़े देखा तो रुक गया।
विज्ञापन


पास जाकर उसे पलटा तो देखा कि गरौड़ी गांव निवासी खुशियाल है। वह भागकर खुशियाल के घर पहुंचा और उसके बड़े बेटे लवकुश को घटना के बारे में बताया। जानकारी होते ही परिवार के लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि खुशियाल दम तोड़ चुका है। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया।

पुत्र लवकुश की माने तो उसके पिता की हत्या के दौरान गर्दन एवं पैर तोड़ दिया था। उनके आंख, गर्दन तथा सीने पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें