फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली संकल्प यात्रा

Thu, 09 Apr 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेसजनों ने बुधवार को संकल्प यात्रा निकाला।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान कांग्रेसजनों ने भूमि अधिग्रहण बिल को किसान विरोधी बताया। साथ ही भूमि अधिग्रहण बिल को वापस लेने की मांग की।

कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जुलूस के रूप में कचहरी, अस्पताल, संकट मोचन होते हुए घंटाघर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि वह गांधीवादी तरीके से केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान और जन विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे।

घंटाघर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी है। उपाध्यक्ष राजधर दूबे ने केंद्र सरकार से भूमि अधिग्रहण बिल को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


महासचिव अर्चना चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हित में कार्य कर रही है। भूमि अधिग्रहण बिल से पूंजीपतियाें को लाभ होगा।

 इस दौरान अंजनी नंदन पांडेय, रामनाथ दूबे, सुरेश, सतीश मिश्रा, संजय पांडेय, छोटे खां सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें