फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किया सुसाइड: कमरे में सो रहे पति को जगाने पहुंची पत्नी, अंदर का नजारा देख पैरों तले खिसक गई जमीन

Mon, 11 Nov 2024 12:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

मिर्जापुर जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के शितलगढ़ गांव में एक श्रमिक ने फंदे से लटककर जान दे दी। पारिवारिक कलह में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के शितलगढ़ गांव में कच्चे मकान में सोने गया युवक बड़ेर पर रस्सी के सहारे फंदे से लटक गया। सोमवार की सुबह कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने देखा तो वह फंदे से लटका था। आनन-फानन उसे फंदे से उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। पारिवारीक कलह के चलते युवक द्वारा खुदकुशी की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के शितलगढ़ गांव निवासी ओमप्रकाश आदिवासी का पुत्र शिवा (25) परिवार से अलग अपनी पत्नी के साथ रहता था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार की रात खाना खाने के बाद अपने कच्चे मकान में सोने चला गया। 

सोमवार की सुबह देर तक नहीं उठा तो पत्नी आरती ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जबाब नहीं आया तो परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी। झरोखे से घर के अंदर झांककर देखा तो शिवा लकड़ी के बड़ेर में रस्सी के सहारे लटक रहा था। आनन-फानन दरवाजा तोड़ा गया। मौके पर चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। 
विज्ञापन


आनन-फानन रस्सी काटकर शिवा को फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी संतनगर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को सात माह का एक बच्चा है। पत्नी व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन चल रहा था। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि फंदे पर लटककर जान देने वाले युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें