फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मानसून से पहले पूरा होगा लोवर खजुरी वियर का काम, 6743 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य बांध सुरक्षा संगठन के चीफ और विश्व बैंक के क्षेत्रीय पर्यावरण एवं सामाजिक मानक सलाहकार ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


मिर्जापुर। राज्य बांध सुरक्षा संगठन के मुख्य अभियंता ज्ञानेंद्र शरण एवं अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल विजय कुमार ने शनिवार को मिर्जापुर नहर प्रखंड की ओर से डिप-2 के अंतर्गत कराए जा रहे लोवर खजूरी वियर के पुनर्वास एवं सुधार कार्य का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता ने बताया कि लोवर खजुरी वियर का काम मानसून से पहले हो जाएगा। इससे 6743 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य अभियंता ने वियर के टॉप पर कराई जा रही सीमेंटीयस ग्राउटिंग और अपस्ट्रीम फेस पर हाई परफॉर्मेंस सीमेंटीयस मोर्टार आर-4 की पॉइटिंग का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं मानसून से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद लोवर खजूरी वियर से 6743.02 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व शुक्रवार को विश्व बैंक के क्षेत्रीय पर्यावरण एवं सामाजिक मानक सलाहकार वोल्फहार्ट पोल, पर्यावरण विशेषज्ञ पीयूष डोगरा, केंद्रीय जल आयोग की सामाजिक विशेषज्ञ सुनीता वूरे, पर्यावरण विशेषज्ञ पंडुला सैम आर. फिलिप्स, नोडल राज्य परियोजना निगरानी के पर्यावरण विशेषज्ञ राकेश कुमार और राज्य परियोजना निगरानी लखनऊ के पर्यावरण विशेषज्ञ उदय प्रताप सिंह ने भी परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। टीम ने कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल विजय कुमार, अधिशासी अभियंता इं. प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता इं. जीतेंद्र कुमार, अवर अभियंता इं.नावेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें