फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती पर काम करें, बूथ स्तर तक मजबूत करें : संजय निषाद

विज्ञापन
सिटी विकास खंड के सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद, सोशल मीडिया
विज्ञापन
सिटी विकास खंड के सभागार में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

मिर्जापुर। प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए काम करें। उन्होंने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। वह बुधवार को सिटी विकास खंड के सभागार में निषाद पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निषाद समुदाय इसी सरकार में सुरक्षित है। उसे सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। निषाद समुदाय के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सच की राह पर चलना चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने परिसर में बेतरतीब खड़ी बाइकों पर नाराजगी जताई। बीडीओ से उन्हें हटवाने के लिए कहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों ने बड़ी माला पहनाकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रामआसरे निषाद, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशन निषाद, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उर्मिला निषाद तथा मत्स्य विभाग के अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें