फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कबड्डी में जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
70वीं माध्यमिक विद्यालयी तहसील स्तरीय बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज चरगांवा में हुई। अलग-अलग आयु वर्गों में हुए मुकाबलों में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब जीते।
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की टीम ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज को 19-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया। एमजी के खिलाड़ियों ने अंतिम समय तक बेहतर खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। अंडर-17 वर्ग के फाइनल में एमजी इंटर कॉलेज और एमपी इंटर कॉलेज की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें एमपी इंटर कॉलेज ने एमजी इंटर कॉलेज को 27-16 से शिकस्त देकर ट्रॉफी जीत ली।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग के फाइनल में भी एमजी और एमपी इंटर कॉलेज की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। मध्यांतर तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा।
इसके बाद एमजी के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और तकनीक के साथ खेलते हुए एमपी इंटर कॉलेज को 16-11 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें