किसान इंटर कॉलेज राजगढ़, पंडित ज्वाला प्रसाद मिश्र इंटर कॉलेज खोराडीह और राजकीय हाईस्कूल खोराडीह में रक्त समूह परीक्षण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान तीनों विद्यालयों के कुल 445 छात्र-छात्राओं के रक्त समूह की जांच की गई।
किसान इंटर कॉलेज के 147, पंडित ज्वाला प्रसाद मिश्र इंटर कॉलेज के 183 और राजकीय हाईस्कूल के 125 विद्यार्थियों का परीक्षण हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ. एसपी पटेल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने रक्त समूह की जानकारी होनी चाहिए। विद्यार्थियों और युवाओं के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा सकता है। अभियान का उद्देश्य रक्तदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर लोगों को इसके लिए जागरूक और प्रेरित करना है।