फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को उच्च शिक्षा और गरीब छात्रों की होगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के नटवा स्थित एक मैरिज लान में अखिल भारतीय अग्रहरी समाज का 33वां कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों के अग्रहरी समाज के लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अग्रहरी समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद विभिन्न प्रस्ताव पारित हुआ। इसमें अग्रहरी समाज का मुखपत्र का मासिक प्रकाशन करने का निर्णय हुआ। अग्रहरी समाज के विकास के लिए समाज में शिक्षा पर जोर देने, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शैक्षणिक मदद करने, उच्च शिक्षा एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतियोगियों को पुरस्कृत करने, महिलाओं को उच्च शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करने, समाज में व्याप्त कुरीतियों दहेज प्रथा आदि के उन्मूलन पर निर्णय लिया गया। इसके बाद वर्तमान संविधान पर चर्चा हुई। इसमें संशोधन पर विचार के लिए एक टीम गठित की गई। केंद्रीय समाज के कार्यालय भवन के निर्माण की स्वीकृति हुई। साथ ही केंद्रीय कोष के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा दी जाने वाली सहायता धनराशि निर्धारण किया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री गणेश अग्रहरी ने कहा कि हमारे अग्रहरि समाज को अग्रिम श्रेणी की राष्ट्रीय सुरक्षा व सुविधा भारत सरकार से मिल सके इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की गई है कि अग्रहरी समाज को पिछड़ा वर्ग का दर्जा मिले। महासम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रहरि ने किया। इस अवसर पर अशोक अग्रहरि सुलेख अग्रहरि, आशा अग्रहरी, रेणु अग्रहरी, प्रीति अग्रहरि, पूनम अग्रहरी, संस्थापक डॉ कैलाश चंद्र अग्रहरी, शिवकुमार, राजेश, तरुण, संतोष, कालीचरण, रूपनारायण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें