फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: केंद्र सरकार के सचिव से महिला किसानों ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
महिला किसानों से वार्ता करते केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिवालय के अतिरिक्त सचिव सौरभ कुमार तिवारी
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्र सरकार के अतिरिक्त सचिव सौरभ कुमार तिवारी ने बुधवार को महिला किसानों के छनवर एग्रो किसान कंपनी का भ्रमण किया। महिला किसानों ने उनके साथ सामूहिक निर्णय, बाजार से जुड़ाव और विविध व्यवसायों के मॉडल पर अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


सचिव के साथ नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के युवा पेशेवर गणेश महालावत और राजीव कुमार त्रिपाठी भी रहे। कार्यक्रम में डीएम पवन कुमार गंगवार, एसडीएम सदर महेंद्र सिंह,उपायुक्त रमाशंकर सिंह, बीडीओ रामपाल भी उपस्थित रहे। महिला निदेशकों व शेयरधारक किसानों ने कंपनी की उपलब्धियों, व्यवसायिक मॉडल तथा भविष्य की विकास रणनीति प्रस्तुत की। किसान उत्पादक कंपनी से 1,221 महिला शेयरधारक जुड़ी हुई हैं। नेतृत्व कंचन गुप्ता, कविता राही, शालिनी दुबे तथा अन्य बोर्ड सदस्यों ने किया। भ्रमण के दौरान देहात फ्रेंचाइजी, कृषि आदान आपूर्ति, उपज एकत्रीकरण, विपणन, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि अवशेष प्रबंधन तथा जैव उर्वरक उत्पादन जैसी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। अपर सचिव ने जिलाधिकारी पवन कुमार के साथ माँ विंध्यवासिनी परिसर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित विंध्य मार्ट का भी भ्रमण किया तथा स्थानीय महिला उद्यमियों से संवाद किया। जिलाधिकारी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत अमरूद का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें