फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हत्यारोपी को जेल भेजने के बाद शराब की दुकान पर महिलाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
Photo Title - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जिगना और विंध्याचल थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित शराब की दुकान के पास ईंट से हमला कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। उधर, हत्या से आक्रोशित महिलाओं ने दोपहर में दुबहा गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर हंगामा किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी गेंदालाल (45) बुधवार शाम सड़क पार कर जिगना थाना क्षेत्र के दुबहा गांव में शराब के ठेके के पास गया था। वहां दुबहा गांव निवासी आर्यमान उर्फ धानी भी पहुंचा था। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया।
आरोप है कि आर्यमान ने गमछे में ईंट बांधकर घुमाते हुए गेंदालाल के सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी आर्यमान को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पुत्र राजकुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, शराब की दुकान के पास गेंदालाल की हत्या और शराबियों के आतंक से परेशान महिलाओं ने बृहस्पतिवार दोपहर दुबहा स्थित देशी शराब की दुकान पर हंगामा किया। उनका आरोप था कि शराब की वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इससे घर बर्बाद हो रहे हैं और चोरियां बढ़ रही हैं। महिलाओं ने शराब की दुकान बंद कराने की मांग की। इस दौरान तोड़फोड़ कर आग लगाने का प्रयास भी किया गया। सूचना पर जिगना, लालगंज और विंध्याचल थाने की पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष लालगंज वेद प्रकाश पांडेय और थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। हंगामे के समय दुकान बंद थी। पुलिस की सक्रियता से आगजनी की घटना टल गई। रामकली, फुलवंती, सरोजा देवी, रेखा देवी, कुसुम देवी और सुभरा देवी ने पुलिस को शराब की दुकान बंद कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। एएसपी सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। शराब की दुकान पर हंगामा करने वाली महिलाओं को समझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें