अहरौरा। क्षेत्र घमहापुर में गर्भवती महिला की पिटाई से उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की शाम पीड़िता की तहरीर पर पुुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
घमहापुर निवसी परमशीला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि छोटे ससुर के बेटे प्रकाश की बरात 16 मई को घाटमपुर गई थी। इसमें उसके पति बबलू और केसु में विवाद हो गया था। 17 मई की रात दो बजे आरोपी केसु घर से उसके पति को घसीटते हुए ले गया और पीटने लगा। वह बीच बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उसके पेट पर लात से वार कर दिया। इससे पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। आरोप लगाया कि विपक्षी जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।