फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति समेत तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति समेत तीन पर प्राथमिकी मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के दरवान गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। राजगढ़ थानाक्षेत्र के दरवान गांव में मंगलवार की शाम फंदे से लटका देवाही गांव निवासी सीता देवी (27) का शव मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पीटकर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पति सुरेश पटेल, देवर पंकज पटेल व सास फुलवंती देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि पड़री के देवाही गाव निवासी सीता देवी (27) की शादी छह मई 2019 को राजगढ़ थाना क्षेत्र के दरवान गांव निवासी सुरेश से हुई थी। सीता देवी के भाई बसंत ने तहरीर देकर बताया कि बहन को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। मंगलवार की शाम को पता चला कि बहन की मौत हो गई है। बहन की ससुराल पहुंचे तो वहां उसका शव रखा था। पूछने पर बताया कि बहन ने फंदा लगाकर जान दे दी है। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने हत्या कर फंदे से शव को लटकाया है। मौत की सूचना दूसरे के जरिये मिली है। बहन के ससुराल वालों ने जानकारी नहीं दी। शव को फंदे से पुलिस के आने से पहले उतार लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें