नशामुक्ति को लेकर संकल्प लेते शिक्षक व छात्र छात्राएं, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज की ओर से छह से 20 अगस्त तक चलाए जा रहे 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। बुधवार को सेंट मैरी स्कूल, गुरु नानक इंटर कॉलेज व मिश्रीलाल इंटर कॉलेज, मवैया में लगभग 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प लिया।
सेंट मैरी स्कूल में 1000, गुरु नानक इंटर कॉलेज में 800 और मिश्रीलाल इंटर कॉलेज, मवैया में 500 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों में नशामुक्त जीवन को लेकर विशेष उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र प्रभारी बीके बिंदु, नीति व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह मरकाम ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया।