फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात देकर लौटी महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान, 3 दिन पहले आइसोलेशन से हुई थी डिस्चार्ज 

Wed, 22 Jul 2020 11:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले में कोरोना संक्रमित महिला ने सदमे में  ट्रेन से कटकर जान दे दी। तीन दिन पहले वह ठीक होकर लौटी थी। लेकिन मंगलवार की रात घर से लापता हो गई। देर रात डेढ़ बजे उसका शव सबरी फाटक के पास बरामद हुआ। खोजबीन में जुटे परिजनों को बुधवार की सुबह लाश मिलने की जानकारी हुई तो वे पोस्टमार्टम हाउस गए जहां पर उसकी शिनाख्त की। परिजनों के मुताबिक घर आने के बाद से महिला परेशान थी।

विज्ञापन

 
11 जुलाई को लालडिग्गी निवासी 35 वर्षीय एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। उसे आइसोलेशन में भर्ती कराया गया। 10 दिन बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार को महिला आइसोलेशन से घर लौटी। लेकिन मंगलवार की रात वह घर से लापता हो गई। देर रात डेढ़ बजे उसका शव सबरी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ।

सूचना पर जीआरपी मौके पर जाकर शव को ट्रैक से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर बुधवार की सुबह परिजन सोकर उठे तो महिला घर में नहीं थी। परेशान परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। शव मिलने की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


महिला के पति ने बताया कि स्वस्थ होकर घर लौटने के बाद वह परेशान थी। सुबह घर में नहीं मिलने पर खोजबीन की। घर के पीछे के रास्ते पत्नी का सैनिटाइजर मिला। इससे लग रहा कि वह सैनिटाइजेशन करते हुए घर से निकली। ट्रैक पर शव मिलन की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो शिनाख्त की। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि ट्रैक पर मिले महिला के शव का शिनाख्त हो गई है। वह कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वस्थ होकर घर लौट आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें