फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां पर बेटी की हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में सौतेली मां ने बेटी की गला दबा कर हत्या कर दिया। यही नहीं ननिहाल वालों केे बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर मृतका के मामा ने मंगलवार को कछवां थाने में गला दबाकर हत्या करने की तहरीर दिया। आरोप पर एएसपी सिटी संजय कुमार थाने पर पहुंचे और मामले में सौतेली मां सहित नौ नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदम दर्ज कराया।
विज्ञापन

मां की मौत हो जाने पर अल्का और उसकी छोटी बहन उजाला सौतेली मां के ही साथ रहती थी। अल्का की दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होन के बाद उसकी सौतेली मां ने बिना ननिहाल वालों को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ननिहाल वालों को सूचना मिलने पर थाने में तहरीर दिया। मृतका अल्का के मामा
राजू निवासी भवानीपुर थाना औराई जिला भदोही ने आरोप लगाया कि 17 जुलाई को सौतेली मां ने उसकी भांजी अल्का की पिटाई कर गला दबाकर मार डाला। परिजनों को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर घर आकर पूछताछ किया तो सौतेली मां सहित किसी ने भी कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। सौतेली मां ने मृतका की बहन उजाला को कुछ ना बताने के लिए धमकी दिया था। उजाला घबराई हुई थी लेकिन जब ननिहाल वालों ने उससे पूछताछ किया तो उसने सारी बात बताया। बताया कि मारपीट कर गला दबाकर मार डाला। पीस कमेटी की बैठक ले रहे एसपी सिटी संजय कुमार वर्मा से ननिहाल वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सौतेली मां सहित नौ नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें