फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल महिला की मौत, दुष्कर्म व हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुई मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने नगर निवासी एक व्यक्ति पर दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव में नगर क्षेत्र के कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने जमीन खरीदा है। महिला और व्यक्ति में पहचान हो गई थी। महिला बाजार आई थी। 24 मई की रात को व्यक्ति महिला को बाइक से घर छोड़ने जा रहा था। गांव के पास महिला घायलावस्था में पड़ी थी। गांव वालों ने उसे घायलावस्था में देख कर परिजनों को सूचना दिया। परिजन 25 मई को उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। बुधवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के पति ने आरोप लगाया कि नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करके हत्या के नियत से घायलावस्था में सड़क किनारे फेंक दिया था। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी नवनीत चौरसिया ने बताया कि मामला संदिग्ध है। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला के मौत मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें