फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर महिला सहित दो की मौत

Tue, 31 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा तथा विंध्याचल थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कट कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कटरा कोतवाली क्षेत्र के भैंसहिया टोला निवासिनी अनार देवी 50 वर्ष पत्नी जमुना मंगलवार की सुबह पांच बजे के करीब शौच के जाते समय संगमोहल रेलवे ट्रैक पार कर रही थी कि इसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गई।

ट्रेन से कट कर मौके पर ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला की पहचान कर परिवारीजनों और पुलिस को सूचना दी। इसी तरह विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा रामपुर निवासी उमेश 25 वर्ष पुत्र प्रेमदास गौड़ छानबे क्षेत्र में मजदूरी करने खेत में गेहूं की कटाई के लिए गया था।
विज्ञापन


वापस घर लौटते समय भटेवरा के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव की शिनाख्त कर परिवार के लोगों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें