फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आंधी में छत से गिरकर घायल हुई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। ड्रमंडगंज क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में शुक्रवार भोर में आई आंधी के दौरान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल महिला गीता देवी (48) की प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मड़वा धनावल गांव निवासी गीता देवी बृहस्पतिवार की रात मकान की छत पर सो रही थी। भोर में आई तेज आंधी में नींद खुली। वह छत से नीचे उतरने के लिए सीढ़ियों के पास जा रही थी कि तेज हवाओं के झोंके से छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन में निजी साधन से उपचार के लिए प्रयागराज के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराए। जहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह पांच बजे गीता देवी की मौत हो गई। महिला के दो बेटे हैं। पति खेती करते हैं। मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें