फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर बात करते समय छत से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के खिरौड़ी गांव में मायके में शुक्रवार की सुबह छत से गिरकर महिला की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर ससुराल वाले भी पहुंचे। खिरौड़ी गांव निवासी हौसिला पांडेय की पुत्री किरन पांडेय की शादी अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में हुई थी।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले किरन (50) अपने मायके खिरौड़ी आई थी। सुबह 11 बजे छत की मुरेरी पर बैठकर फोन से बात कर रही थी। तभी अचानक चक्कर खाकर छत के नीचे गली में गिर गई। परिजन तत्काल इलाज के लिए निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका का शव ससुराल वाले लेकर चले गए। मृतका के पति की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें