फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चलती बाइक से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बिकना अंडरपास में बृहस्पतिवार की शाम को बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जान से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के बरहन गांव निवासी रामदास मौर्या अपनी पत्नी पुष्पा मौर्या के साथ बाइक से लालगंज अपने बुआ के घर जा रहे थे। देहात कोतवाली के बिकना अंडरपास के पास में पुष्पा बाइक से सड़क पर गिर गई। इससे पुष्पा के सिर गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। अस्पताल ले जाने से पहले ही पुष्पा की मौत हो गई। रामदास ने पुलिस और परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क से हटवाया। पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजनों ने नाराजगी जताई। मृतका के भाई राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम होने में शुक्रवार को तीन बजे गया। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें