फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गड़बड़ गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति द्वारा पिटाई किए जाने से मौत होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने से मौत होने का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दीपनगर बहरछट गांव निवासी रंजना (35) की शादी गड़बड़ गांव निवासी विनोद कोल के साथ हुई थी। दोनों से एक पुत्र और चार पुत्र हैं। सोमवार की रात रंजना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार को सुबह पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। रंजना के पुत्र विनय ने बताया कि पिता ने मां की पिटाई की थी। रंजना के भाई आशीष ने आरोप लगाया कि बहन की उसका पति पिटाई करता था। सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। लालगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची तो महिला का शव मिला। मुंह से झाग निकल रहा था। उन्होंने जहर खाने से मौत होने की आशंका जताई। कहा कि पति-पत्नी के बीच दो दिन पहले विवाद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें