फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इलाज के दौरान छात्र की मौत, झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। अटारी गांव में सोमवार को देर शाम झोलाछाप के इलाज से छात्र की हालत बिगड़ गयी। मौत होने पर झोलाछाप अपनी बाइक से मृत छात्र और उसके पिता को घर छोड़कर चला गया। छात्र के पिता उसे लेकर देर रात सीएचसी पहुंचे तो डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत होने पर परिजन हंगामा करने लगे। हंगामा के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। परिजनों ने झोलाछाप पर लापरवाही पूर्वक इलाज करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अटारी गांव निवासी लक्ष्मन के पुत्र धीरज (12) की दो दिन पहले तबीयत खराब होने पर परिजन इलाज के लिए गांव में एक झोलाछाप के पास ले गए। छोलाछाप ने पैथालॉजी में खून की जांच कराई। इसके बाद दवा दी। बुखार न उतरने पर दूसरे दिन सोमवार को झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाया। इसके बाद धीरज की हालत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देख झोलाछाप ने दूसरी जगह इलाज कराने की बात कहकर भेज दिया। सीएचसी मड़िहान पहुंचने पर डाॅ. आरएस वर्मा ने धीरज को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पिता लक्ष्मण ने बताया कि गांव में ही एक व्यक्ति 10 साल से क्लीनिक चलाता है। पुत्र को बुखार होने पर उसके पास ले गए तो उसने इंजेक्शन लगाया। पुत्र की हालत बिगड़ने पर किसी से फोन पर बात कर बोतल चढ़ने के लिए लगाया। इलाज के दौरान पुत्र की मौत हो गई। इसके बाद वह अपनी बाइक से उसे और उसके पुत्र को घर छोड़कर चला गया। इसके बाद पुत्र को सीएचसी ले गये तो डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण ने झोलाछाप पर पुत्र के साथ इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। धीरज कक्षा छह में पढ़ता था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें