फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़ंत में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के डगमगपुर अतिथि ढाबा के पास रविवार की दोपहर बाइक की भिड़ंत में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में महिला की मौत हो गई। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा कला गांव निवासी दिनेश चंद शुक्ला (45) बाइक से अपनी पत्नी आशा शुक्ला (42) के साथ चुनार स्थित दुर्गा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। वह डगमगपुर स्थित अतिथि ढाबा के पास पहुंचे थे कि चुनार के तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे बाईक सवार ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दिया। ट्रक से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। बाइक पर बैठी आशा शुक्ला के सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना देकर घायलों को अस्पताल भेजवाया। अस्पताल ले जाते समय आशा देवी की मौत हो गई। पति दिनेश चंद्र शुक्ला और घायल दूसरे बाइक सवार किशन (23) निवासी सक्तेशगढ़ को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिनेश शुक्ला पड़री बाजार स्थित श्री ज्ञानानंद इंटर कालेज में प्रधान लिपिक पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें