हलिया। थाना क्षेत्र के सुकतरवा मुड़पेली गांव में रविवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र निवासी अर्चना (32) पत्नी रामधनी कोल ने रविवार को घर में किसी बात को लेकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे महिला की तबियत बिगड़ने लगी और अचेत हो गई। उसे बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान रात में महिला की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अर्चना का मायका हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढा गांव में है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि विषाक्त खाने से महिला की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।