अदलहाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में शनिवार को सुबह बंदरों की डर से छत पर भागते समय युवती दो मंजिला मकान से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इब्राहिमपुर गांव निवासी राजू गुप्ता की पुत्री ज्योति गुप्ता का विवाह वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के बक्सरा गांव निवासी रवि गुप्ता के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी। ज्योति कुछ दिनों से अपने पति रवि गुप्ता के साथ अपने मायके इब्राहिमपुर में रह रही थीं। दोनों से पांच माह का एक पुत्र है। वह शनिवार को सुबह दो मंजिला मकान के छत पर गई थीं। इसी बीच अचानक छत पर बंदर आ आए। बंदर आपस में लड़ने लगे। डर के मारे ज्योति वहां से भागने लगीं। भागते समय वे दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिर गईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।