हलिया क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में रविवार को देर रात 45 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद महिला की हालत बिगडने पर परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय लेकर गए। जहां उपचार के दौरान महिला की सोमवार की भोर में मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव निवासी गुलाबकली (45) ने रविवार की देर रात घर में संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय में लेकर गए। जहां उपचार के दौरान सोमवार को भोर में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।