हलिया। हलिया-पिपरा मार्ग पर बड़ौही पानी टंकी के पास बकरी पर बाइक चढ़ने से दवा लेकर बेटे बाबूलाल के साथ घर लौट रही कुसुम कली (40 ) गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। पीएचसी ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गौरवा परसिया गांव निवासी अतिबल प्रजापति की पत्नी कुसुम कली बुधवार को दांत का इलाज कराने हलिया बाजार आई थी। इलाज के बाद दवा लेकर दोनों बाइक से घर जा रहे थे।
जैसे ही हलिया-पिपरा मार्ग पर बड़ौही पानी टंकी के पास पहुंचा कि अचानक रास्ते से गुजर रही बकरी पर बाइक चढ़ गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक चलाकर बेटे बाबूलाल को खरोंच भी नहीं आई। ग्रामीणों की मदद से कुसुम कली को पीएचसी ले जाया गया।
जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि हादसे में घायल होकर महिला अस्पताल आई तो मौत हो चुकी थी। संवाद