मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल के पास ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी।
जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। तीन दिन में शिनाख्त नहीं होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।