फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, चार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के औरईयां गांव में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। ससुराल वालों की सूचना पर मायके वाले पहुंचे। विवाहिता के भाई ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। ससुराल वाले मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव निवासी प्रीति पटेल (32) की शादी छह वर्ष पूर्व जमालपुर के औरईयां गांव निवासी नागेश्वर पटेल के साथ हुई थी। बुधवार सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रीति के मायकेे को फोन कर फांसी लगाकर जान की सूचना दी। सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो शव दरवाजे पर पड़ा था। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के भाई अभिषेक पटेल ने सास-ससुर, पति और ननद के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मौका पाकर ससुराल वाले फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। मृतका को दो पुत्र और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें