फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति संग दवा लेने जा रही महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के नरोईयां गांव के राजकुमारी का पुरा मजरा के पास बृहस्पतिवार दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी पुष्पा देवी (22) पति सुरेश के साथ बाइक पर बैठकर जिगना के हरगढ़ में इलाज कराने जा रही थी। सुरेश हेलमेट लगाए थे। दोनों लोग बाइक से चड़ेरु-चौकठा चकिया मार्ग पर पहुंचे थे कि चकिया की ओर से ईंट लाद कर आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार पुष्पा देवी नीचे गिर गई। बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। मौके पर पहुंची जिगना पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पहले हुई है। पत्नी की तबियत खराब थी, उसे दिखाने हरगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें