शास्त्री सेतु पर लगा वाहनो का जाम ।
- फोटो : MIRZAPUR
चील्ह। मूसलाधार बारिश के चलते बृहस्पतिवार को नटवां स्थित रेलवे पुल के नीचे पानी भर गया। जल जमाव से छोटे और बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। इससे मिर्जापुर-औराई व गोपीगंज मार्ग पर भीषण जाम लगा रहा। शास्त्री सेतु पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं जिससे पुल पर बढ़ते दबाव के चलते खतरा बना रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार से छोटे-बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। जाम खुलवाने के लिए नटवां पुलिस चौकी, कटरा कोतवाली व चील्ह थाना पुलिस को मशक्कतों का सामना करना पड़ा।