फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेड़ पर फंदे से लटककर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के पतुलकी गांव की बिंद बस्ती में एक महिला घर के पास स्थित पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटक गई। सुबह परिजनों ने घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पतुलकी गांव निवासी चिंतामणि की पत्नी पूजा (46) का शव सुबह पेड़ पर फंदे से लटकता देख परिवार के लोगों के अलावा ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिंतामणि के भतीजे सुब्बालाल ने बताया कि उसके चाचा पूजा को भगाकर लाए थे। वह उनकी तीसरी पत्नी के रूप में रह रही थी। उनकी बाकी पत्नियां घर छोड़कर पहले जा चुकी हैं। इसलिए पूजा के मायके के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसकी कोई संतान नहीं है। घटना के समय पूजा का पति चिंतामणि घर में नहीं था। वह प्रयागराज में रहकर मजदूरी करता है। बताया कि पूजा कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि फंदे पर लटककर महिला के मौत मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें