फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: तेल छिड़ककर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, जमीन कब्जे का मामला लेकर पहुंची थी जिला मुख्यालय

Thu, 11 Jan 2024 04:39 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर।

सार

जमीनी विवाद को लेकर महिला जिला मुख्यालय पहुंची। आरोप है कि उसने मामले को लेकर कई जगह गुहार लगाई लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे नाराज होकर वह मिट्टी का तेल लेकर जिला मुख्यालय पहुंची और अपने ऊपर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। 
विज्ञापन
mirzapur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी रमला देवी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय के सामने आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने किसी तरह उसे रोका। मौके पर उपस्थित पुलिस आनन-फानन महिला को अपने साथ ले गई। इस दौरान घटना को लेकर परिसर में हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
महिला लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी रामेश्वर की पत्नी है। बताया जा रहा है कि उसकी दो विस्वा जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसे लेकर महिला ने कई जगह गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर वह गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंच गई। इस दौरान वह अपने साथ एक बोतल में मिट्टी का तेल भी लेकर आई। 

परिसर में ही महिला अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्महत्या का प्रयास किया। यह देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह उसे रोका। इसके बाद पुलिस महिला को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें