कोतवाली क्षेत्र के समदपुर गांव के पास जर्जर सड़क के चलते बाइक से गिरकर 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत की जानमारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया
लल्लू राम पांडेय निवासी विश्वकर्मा कालोनी कदवां चितईपुर वाराणसी अपनी पत्नी अंसूना पांडेय को बाइक पर बैठाकर मिर्जापुर से वाराणसी जा रहे थे। वह जैसे ही चुनार के समदपुर गांव के पास पहुंचे कि सड़क पर मौजूद गडढे में बाइक चली जाने से पीछे बैठी उनकी पत्नी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में उन्हें चचेरीमोड़ स्थित सीएचसी ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
वहीं अहरौरा थाना क्षेत्र के जंगल महाल गाम पंचायत स्थित सियरहा गांव के पास रविवार की सुबह सफारी से कुचलकर तीन वर्षीय बालक हिमताज पुत्र महंगी की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने चालक व गाड़ी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। परिवार के अनुसार रविवार की सुबह दस बजे बालक घर के खेल रहा था इसी दौरान आई सफारी ने उसको कुचल दिया।