फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी के सहयोग से टीबी हारेगा और देश जीतेगा : अनुप्रिया पटेल

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए शपथ दिलाती केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पट
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के कार्य प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

कहा कि सभी के सहयोग से टीबी रोग हारेगा और देश जीतेगा। इस मौके पर क्षय रोग से ग्रसित 21 मरीजों को आईएमए के सौजन्य से पोषण पोटली भेंट की गई। केंद्रीय मंत्री ने मरीजों व उनके परिजनों से कहा कि सरकार निशुल्क जांच व इलाज की सुविधा देने के साथ-साथ इलाज के दौरान प्रतिमाह 1000 रुपये दे रही है।
प्राप्त धनराशि का उपयोग अपने लिए पौष्टिक आहार लेने में ही प्रयोग करें। ताकि टीबी जैसी बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सके। मरीजों के पौष्टिक आहार व दिए गए।
विज्ञापन

दवा को सही समय पर खाने से ही रोग को पूर्ण रूप से विजय प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में डीएम पवन कुमार गंगवार, सीएमओ डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा के साथ-साथ प्रदेश सचिव अपना दल एस व प्रभारी राबर्ट्सगंज विधानसभा राजेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद, दुर्गेश पटेल, राधेश्याम, उदय आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें