विंध्याचल। विंध्य धाम में पौष मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर नवचंडी पाठ एवं देवी जागरण में भक्ति रस की बयार बही। इस मौके पर मां विंंध्यवासिनी का शृंगार, आरती और पूजन किया गया। इस अवसर पर परिक्रमा पथ रंग बिरंगे झालरों एवं रंगीन लाइटों से सजाई गई थी।
मां के दरबार में पूर्वांचल सहित अन्य राज्यों से आए कलाकारों ने मां के श्री चरणों में गीत समर्पित किया। मंटू मिश्रा ने गणपति वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुंबई से आए मोहन राठौर ने मां के चरणों में हाजिरी लगाते हुए एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की झड़ी लगा दी। कार्यक्रम की अगली कड़ी में अन्य भजन गायकों ने अपनी-अपनी हाजिरी लगाई। मिश्र बंधु प्रयागराज, अर्चना तिवारी एवं प्रियंका पांडेय काशी, पूजा दुबे गोरखपुर, अंशिका तिवारी प्रयागराज, संचित सागर बक्सर बिहार, अद्भुत मिश्रा प्रयागराज एवं सच्चा आश्रम के पंडित सौरभ कुमार कृष्ण शास्त्री ने माता के चरणों में गीतों की शानदार प्रस्तुति की। सभी कलाकारों को पंडित विद्या मिश्रा ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. राजेश मिश्र, कुबेर मिश्र, चतुरानंद मिश्रा, अखिलेश कुमार, शालिनी देवी, आरूष, प्रत्यय, सत्यम द्विवेदी, अजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura