महिला आगंनबाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा नगर के नारघाट स्थित खत्री धर्मशाला में शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बड़े पैमाने पर हो रहे आर्थिक शोषण पर व आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महामंत्री गिरीश कुमार पांडेेय ने कहा कि आए दिन जांच के नाम पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय की कटौती की जा रही है।
जिससके कारण उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है। कहा कि प्रदेश सरकार से मानदेय वृद्धि , वार्षिक इंक्रीमेंट करने, अन्य राज्य की भांति पेंशन योजना का लाभ देना, भवन किराए का भुगतान, पोषाहार ढुलाई के किराए का भुगतान, सेविका के पदो पर कोटा निर्धारित करने आदि की मांग की गई है।
पर सरकार वादाखिलाफी कर रही है।
संघ की प्रदेश महामंत्री नीलम पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका से विभाग के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा बड़े पैमाने पर धन उगाही की जाती है। जिसका विरोध करने पर सेवामुक्त करने की धमकी दी जाती है।
आगामी दिनों में ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी हो गई है।
प्रदेश संगठन मंत्री रमा देवी वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी सेविका की सभी लंबित मांगो को तत्काल पूरा करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाशिनी दुबे और संचालन संरक्षक अजय त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर संगीता देवी, निर्मला आनंद, सुषमा राय, निर्मला सिंह, रेखा भारती, नीलम सिंह, गीता देवी, आशा सोनी, माया सिंह, सारिका देवी, सरोज कुमारी, रीता यादव अादि# मौजूद रही।