फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बूथ स्तर पर कांग्रेस को करेंगे मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा क्षेत्र के रसौरा स्थित एक लाॅज में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदग्रहण के साथ संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि संगठन को गतिशील बनाने के लिए बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाया जाएगा। सभी पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती का संकल्प दिलाया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व जिला कोऑर्डिनेटर बृजेंद्र मिश्रा व जिला कोऑर्डिनेटर विक्रम पटेल ने कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल व संचालन प्रवक्ता छोटे खां ने किया। शिव शंकर चौबे, पंकज त्रिपाठी, चुनमुन शुक्ला, सुधाकर, भूपेंद्र शुक्ला आदि थे।
ये हैं कांग्रेस के पदाधिकारी
मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी के 82 सदस्यीय पदाधिकारियों की घोषणा के बाद सोमवार को उनका पदभार ग्रहण हुआ।पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ई. कृष्ण गोपाल चौधरी, राजेश मिश्र ज्योति, दीप चंद जैन, अमरनाथ पांडेय, जनार्दन प्रसाद पाठक, तुलसी दास गुप्ता बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें