फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति ने चाकू से चीर दिया पत्नी का सीना...खुद ट्रेन से कट गया, ये थी हत्या-आत्महत्या की वजह; पहुंची पुलिस

Mon, 10 Nov 2025 05:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पति ने पत्नी की हत्या के बाद ट्रेन से कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मिर्जापुर के कटरा कोतवाली का मामला। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र लोहंदी मोहल्ले सोमवार की दोपहर घर पर पति का पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतला बढ़ा कि पति ने पत्नी की चाकू से सीने पर वार कर हत्या कर दिया। पत्नी की चीख सुनकर लोग पहुंचे तो पति फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल करने पहुंची तो पता चला कि पति ने देहात कोतवाली क्षेत्र के लंका पहाड़ी के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान दे दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी निवासी धनी मौर्या होटल में चाइनीज व्यंजन बनाता था। सोमवार की दोपहर बाद तीन बजे घर पर उसका उसकी पत्नी सुमन से विवाद हो गया। विवाद में धनी मौर्या ने पत्नी के सीने में चाकू मार हत्या कर दिया। चीख सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग पहुंचे तो वह फरार हो गया। 
विज्ञापन


जब तक लोग सुमन को अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस पहुंची तो पता चला कि धनी मौर्या ने देहात कोतवाली क्षेत्र के लंका की पहाड़ी के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान दे दिया। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें