ड्रमंडगंज। रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी में मंगलवार की सुबह नौ बजे एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और जबकि बाइक चला रहा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मध्य प्रदेश के रीवा थाना हनुमना अल्हवा खुर्द निवासी बाबूलाल केवट (40) मंगलवार को पत्नी मन्नू देवी (38) को बाइक पर बैठाकर कोरांव प्रयागराज इलाज कराने के लिए जा रहा था। इसी दौरान ड्रमंडगंज घाटी में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मन्नू देवी ट्रक की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे ड्रमंडगंज चौकी प्रभारी योगेन्द्र पाण्डेय ने घायल बाइक चालक को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्रमंडगंज में भर्ती कराया। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।