फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में पत्नी करती है पति की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। पति ने अपनी ही पत्नी पर शराब का सेवन कर निर्ममता से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में मामले की जांच कर दोषी शराबी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई हैं। मामला अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पति की ओर से शराब के नशे में पिटाई करने और उत्पीड़न का मामला तो आपने बहुत सुना होगा पर अहरौरा के सोनपुर गांव का मामला एकदम उल्टा है। सोनपुर गांव की महिला ही शराब के नशे में पति की पिटाई करती है। पति ने पत्नी के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी।उपनिरीक्षक श्यामलाल ने बताया कि प्रथम दृष्टतया मामला पत्नी और बच्चों को खर्च न देना पड़े, इसलिए पति द्वारा ऐसे आरोप लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें