फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किसने दी बम की सूचना, जांच कर रही आरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर रविवार को चुनार जंक्शन ट्रेन रोक दी गई थी। चार घंटे से अधिक समय तक जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस मामले में ट्रेन में बम की सूचना किसने दी., आरपीएफ इसकी जांच कर रही है। मिर्जापुर के साथ ही चुनार व डगमगपुर आरपीएफ टीम भी जांच कर रही है। इस मामले में यह जानने की कोशिश की जा रही है वाकी टाकी पर सूचना कैसे आई।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस बीते रविवार को पुरी से नई दिल्ली जा रही थी। ट्रेन शाम पौने छह बजे डगमगपुर के पास पहुंची थी कि डगमगपुर के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को वाकी-टाकी पर सूचना मिली कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में बम है। झिंगुरा के पास बम फट जाएगाा। सूचना के बाद ट्रेन को शाम छह बजे चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार अप लाइन पर रोक दिया गया। जीआरपी और आरपीएफ के साथ प्रशासन के अधिकारी और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची। वाराणसी से आए बम निरोधक दस्ते की दो टीमों ने चार घंटे तक सघन जांच के बाद ट्रेन रात 10.10 बजे आगे के लिए रवाना किया। बम की सूचना वाकी-टाकी पर मिली थी। इसकी जांच आरपीएफ कर रही है। वाकी-टाकी रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों के पास रहता है। किस अधिकारी अथवा कर्मचारी की वाकी टाकी से ट्रेन में बम की सूचना प्रसारित की गई, इसकी भी जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि किसी रेलवे कर्मचारी ने ही ऐसा किया होगा, अथवा रेलवे कर्मी के वाटी-टाकी को कार्यालय अथवा अन्य स्थान पर पड़ा देख मौका पाकर किसी ने बम होने की सूचना प्रसारित कर दी होगी। आरपीएफ इसकी भी जांच रही है।
आरपीएफ मिर्जापुर के प्रभारी दिनेश कुमार सोमवार को जांच करने के लिए डगमगपुर पहुंचे। जांच के बाद शाम को टीम वापस लौटी। रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि बम की सूचना किसने दी, इसकी जांच आरपीएफ कर रही है। आरपीएफ प्रभारी मिर्जापुर दिनेश कुमार ने बताया कि वाकी टाकी पर बम की सूचना मिली थी। इसकी जांच की जा रही है कि किसने वाकी-टाकी से सूचना दी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें